छत्तीसगढ़

भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- आरोपियों के घर में बुलडोजर चलवाए तभी पैदा होगा खौफ


रायपुर। विधानसभा में जारी बजट सत्र के चौथे दिन की शुरुआत हंगामेदार रही। प्रश्नकाल में प्रदेश के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप्प काण्ड की गूँज सुनाई दी। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इस पर सवाल किया कि महादेव सट्टा ऐप व अन्य सट्टा ऐप के संबंध में कब कब और क्या-क्या शिकायत की गई है?

यह भी पूछा कि इस पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है? अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोग शमिल है, ये काफी संवेदनशील मामला है। दुबई से इसका संचालन चल हो रहा है। मूणत के सवाल पर डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने विस्तार से जवाब देते हुए बताया कि महादेव सट्टा ऐप की कुल 28 शिकायत प्राप्त हुई है, 90 अपराध पंजीकृत किए गए हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्लकूलर जारी किया गया है।

read more- CG News: तेंदुए की खाल के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…

पूरी ताकत के साथ इस विषय की जांच की जाएगी, किसी की भी परवाह किए बिना जो-जो गुनहगार है उनको जेल के पीछे भिजवाया जाएगा। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के घर में बुलडोजर चलवाए तभी खौफ पैदा होगा। भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस मामले में जिस तरह के कार्रवाई होनी चाहिए नहीं हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि इस मामले में गृह मंत्री का जो बयान आया है वह अपर्याप्त है।



Related Articles

Back to top button