Gold price : सोने- चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या है दाम

नई दिल्ली। होली त्योहार के लिए सिर्फ एक सप्ताह रह गया है। उससे पहले गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है। बीते करीब एक हफ्ते में सोने की कीमत में करीब 1200 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में आपके शहर में गोल्ड के दाम कितने रुपए गिरे।
देश के वायदा बाजार में गोल्ड के दाम में होली से करीब एक हफ्ता पहले 1200 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। ये गिरावट बीते एक हफ्ते में देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो फेड की ओर से रेट कट को लेकर संशय की वजह से गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखी गई है। वहीं दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स का लेवल भी 103 के ऊपर चला गया है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।
आज देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर गोल्ड के दाम 274 रुपए की गिरावट के साथ 65,268 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सुबह 9 बजे गोल्ड के दाम 65,348 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुए थे। कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमत 65,180 रुपए के दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंच गई।
वहीं अगर हम सिल्वर की बात करें तो चांदी के वायदा भाव भी गिरे। चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 92 रुपए की गिरावट के साथ 72,001 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 223 रुपये की गिरावट के साथ 71,870 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,001 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,836 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे।




