मध्यप्रदेश

ग्वालियर – आईआईटीटीएम कॉलेज के हॉस्टल में हरियाणा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


ग्वालियर के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट हॉस्टल में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पढ़ाई कर रही हरियाणा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह तो पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका है उसने आत्महत्या करने से पहले किसी से फोन पर बात की है। इसके चलते उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।



मिली जानकारी अनुसार मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली महक यादव ग्वालियर के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में पढ़ाई कर रही थी। वह बी बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह कॉलेज के हॉस्टल में ही कह रही थी। उसके साथ उसके रूम में 2 क्लासमेट और रहती थी। बीती रात वह कमरे में ही मौजूद थे। अचानक फोन पर बात करते-करते कमरे से बाहर चली गई। इसके बाद वह गर्ल्स कॉमन रूम में पहुंच गई। यहां उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जब काफी देर तक जब वह अपने कमरे में नहीं पहुंचे, तब उसकी सहेलियों से ढूंढते हुए पहुंची। कॉमन रूम में पहुंचे वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद तो हॉस्टल में चीख-पुकार मच गई। रात करीब 12:00 बजे ही पुलिस को सूचना दी गई। यहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button