पत्नी पंखे से लगाती रही फांसी पति बनाता रहा विडियो, लाइव सुसाइड का विडियो वायरल, आत्महत्या के बाद पति ने ही ससुर को दी खबर

पति पत्नी के मध्य हुए विवाद के बाद पत्नी द्वारा आत्महत्या कर लिया गया. पति बचाने की बजाए सुसाइड का लाइव वीडियो बनाता रहा. पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी पति ने ही ससुर को दी.
पुलिस ने भी मोबाइल पर वीडियो क्लिप देखने के बाद पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. कानपुर के थाना हनुमंत विहार क्षेत्रान्तर्गत गुलमोहर विहार का मामला है. 32 वर्षीय शोभिता गुप्ता की पांच साल पहले गुलमोहर विहार में रहने वाले संजीव गुप्ता से शादी की थी.
वह परिवार के साथ उसके घर पहुंचे तो बेटी शोभिता बेड पर पड़ी थी और संजीव उसे हार्ट पंपिंग कर रहा था. संजीव ने मोबाइल पर वीडियो क्लिप दिखाकर शोभिता के फांसी लगाने की जानकारी तो उसे डांटा और फौरन बेटी को गोविंद नगर स्थित अस्पताल ले गए. डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. संजीव और शोभिता में आये दिन झगड़ा होता रहता था. जिससे परेशान महिला ने ऐसा कदम उठाया.
पति वीडियो बनाता रहा, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान। वायरल वीडियो कानपुर का है.@Uppolice #Kanpur #Lakshmi #Religion pic.twitter.com/Ujl3ep5wwH
— rajni singh (@imrajni_singh) October 26, 2022
परिजनों का कहना है कि पति ने बचाने का बजाए अपनी ही पत्नी का सुसाइड लाइव रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शोभिता गले में दुपट्टे का फंदा डालकर बेड पर रखी कुर्सी पर चढ़कर पंखें से फांसी पर लटकने का प्रयास कर रही है. वीडियो में ऑडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कहा जा रहा है- यह सोच है तुम्हारी, बहुत खराब सोच है.. बहुत खराब सोच है तुम्हारी.. सच बता रहे हैं. दूसरी ओर से आवाज आ रही मेरी सोच कुछ भी…
पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्ज़े लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति से पूछताछ कर रहे हैं। मृतका के परिजन द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर प्राप्त होती ही कार्रवाई की जाएगी: आलोक सिंह, ACP बाबूपुरवा, कानपुर (26.10) pic.twitter.com/afdY5hRgpz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




