Breaking News

दो वर्षो के बाद गरबे में दिखा उत्साह, फिल्मी एवम छत्तीसगढ़ी गानों पर देर रात तक जम कर थिरकी युवतियां |


कुश अग्रवाल — माँ  जगदम्बे की आराधना का पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है जैसे जैसे नवरात्रि के दिन निकलते जा रहे हैं वैसे ही लोगों में माता के भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिल रहे हैं। पलारी नगर में लोग माता की भक्ति में डूबे हुए हैं। इसी नवरात्रि पर्व के अवसर पर  क्वींस क्लब पलारी की महिलाओं ने हर वर्ष की  भांति इस साल भी गरबा एवम डांडिया का आयोजन किया है।

नगर के बघेल कालोनी में गरबा नृत्य हेतु भव्य एवमआकर्षक पंडाल सजाया गया है,  कोविड के कारण पिछले दो वर्षो से नवरात्र में गरबा का आयोजन नही किया गया था लेकिन इस वर्ष प्रतिबंध हटने के दो दिनों तक गरबा का आयोजन किया गया है।

इस बार 2 दिनों तक गरबा का आयोजन किया गया था जिसमे पहले दिन छत्तीसगढ़ी थीम में रखा गया था। जिसमे छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार इस बार महिलाओं एवम युवतियों ने छत्तीसगढ़ी परिधानों एवं गहनों के साथ आकर्षक गरबा नृत्य किया।

वही दूसरे दिन रविवार को पारंपरिक रंग बिरंगे गरबा परिधान एवम अलग अलग फैंसी ड्रेसो में युवतियां नृत्य कर मां जगदम्बा की आराधना की। देर रात तक चले इस गरबा नृत्य में 150 भी अधिक महिलाओं युवतियों एवम छोटी बच्चियों ने भाग लिया ।जिसे देखने के लिए हजारों नगर वासी उपस्थित रहे। अंत में पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के द्वारा आयोजक समिति को 31 हजार रू सहयोग राशि दिया गया।





Related Articles

Back to top button