Breaking News

करंट की चपेट में आये मां बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत |


बलौदाबाजार। भाटापारा सिमगा थाना के दामाखेड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर करंट की चपेट में आये मां बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। वहीं परिवार में तीन लोगों की मौत से सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक घटना दामाखेड़ा निवासी देवांगन परिवार के यहां की है। आज सुबह अपने घर के अंगना में लगे पर कपड़ा सुखाते वक्त कमलेश्वरी देवांगन 26 वर्ष करंट की चपेट में आ गई। मां को करंट से चिपके देख उसके दोनों बच्चे बचाने के लिए सामने आये और वो भी करंट से चिपक गये। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर पर सिर्फ मां और बच्चे ही थे।

मृतकों में शेष कुमार 14 वर्ष, कुमारी जया देवांगन 12 वर्ष शामिल है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।





Related Articles

Back to top button