छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के रंग राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के संग

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव 2022 के अवसर पर तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुबह 11.30 बजे आदिवासी परपंरा के अनुरूप नगाड़ा बजाकर नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया।

इसके पूर्व उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया एवं छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में उन्होंने आदिवासी महोत्सव की सुंदर स्मृतियों से सुसज्जित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा सहित संसदीय सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के रंग
“राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव” के संगदेखें- विभिन्न देशों और राज्यों के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति की एक झलक#CGTribalFest2022 #CGRajyotsav2022 pic.twitter.com/nsuvnj5V91
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 1, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





