राशिफल - अध्यात्म

2 जून 2020 – आज मिथुन, कर्क राशि के लोगों के लिए है खास दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: काम की तारीफ होगी। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। आपको कुछ नया प्रोजेक्ट भी मिलने के संकेत हैं। आपको निकट भविष्य में विदेश की यात्रा का मौका मिल सकता है। साथी के साथ समय गुजारने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे।

वृष: आज आप बेहतर महसूस कर रहे है। कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है। भावनाओं पर अंकुश लगाएं। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। भावुक बने रहेंगे। मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

मिथुन: दिन मिला-जुला रहेगा। काम संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे।खर्चे अधिक रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। विदेशों से फायदा होगा। घर-परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको अपने मूड को पॉजिटिव रखना चाहिए।

कर्क: आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे रह सकते हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आने वाला समय सुखद दिखाई दे रहा है। अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छा महसूस कर सकते हैं।

सिंह: ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में काफी सराहना और पुरस्कार भी मिल सकता है। सोच समझकर बोलें।

कन्या: दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। व्यापार के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में कुछ समस्या रहेंगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा बनेगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। किसी रोमांचक यात्रा पर जाना पड़ सकता है या यात्रा की योजना बन सकती है। आपको भीड़-भाड़और ज्यादा ठंडी चीजों से दूर रहने की जरूरत है।

वृश्चिक: कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सुधर रही है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। व्‍यापार पहले से सुधार की ओर जा रहा है। लोग आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे।

धनु: अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ा डिसीजन ना लें। अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मकर: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मेहनत के बल पर आप कुछ अद्भुत उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। किसी मामले को लेकर कुछ लोगों से आपका विवाद हो सकता है।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। काम में रुकावट आएगी और मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। आपके परिवारवाले भी आपका साथ देंगे। खर्चों में तेजी बनी रहेगी, लेकिन आय भी अच्छी होगी।

मीन: मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। निजी जीवन में कोई नई सकारात्मक घटना हो सकती है। जीवनसाथी का साथ होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्य रहेगा।

Related Articles

Back to top button