मनोरंजन

बॉलीवुड क्वीन उर्वशी ने किया आप सभी से यह अपील, आपको जरूर जानना चाहिए यह, इंस्टाग्राम पर हमेशा इन फोटोज से रहती हैं छाई

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा उर्वशी रौतेला ने सभी से अनुरोध कर कहा है कि वे कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर बढ़ाए गए लागू लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और संक्रमण से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता करें। उर्वशी ने कहा कि वह खुद भी घर पर ही समय बिता रही हैं और लगातार बाहर जाने या लोगों से मिलने से बच रही हैं।

उर्वशी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, “मैं परिवार के साथ समय बिता रही हूं। मैं घर का काम करने के साथ ही किताबें पढ़ रही हूं। मैं वास्तव में अपने समय का आनंद ले रही हूं। मैं घर पर हूं, बाहर कदम नहीं रख रही हूं और किसी से भी नहीं मिल रही हूं।”

पूर्व ब्यूटी क्वीन ने आग्रह कर कहा, “मैं सभी से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। हम बाहर न जाएं और घर पर ही रहें, यही एकमात्र तरीका है जिससे हम इस महामारी से लड़ सकते हैं।” उर्वशी की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, “यह एक कॉलेज जाने वाली रूढ़िवादी लड़की (उर्वशी रौतेला) की कहानी है, जो अपनी वर्जिनिटी खोने का फैसला करती है। वह सोचती है कि आज की दुनिया में यह सबसे आसान काम होना चाहिए।”

Hot actress Urvashi Rautela shared heel choreography, she hacked FB and then tweeted it to Mumbai police

उर्वशी ने आगे कहा, “हालांकि, उसकी सारी कोशिशें व्यर्थ हो जाती हैं। एक भविष्यवक्ता कहता है कि यह उसके जीवन में कभी नहीं होगा। उसके बाद क्या होता है, यही फिल्म में दिखाया गया है।”

आपको बता दें कि ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोल्ला ने भी काम किया हैं।

Related Articles

Back to top button