Breaking News

शिक्षक बनने के लिए जिले में कुल 22000 परीक्षार्थी दे रहे हैं आज परीक्षा, दो पालियों में हो रही है परीक्षा |


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार जिले में आज छत्तीसगढ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता टी.ई.टी. परीक्षा का आज आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता टी.ई.टी. परीक्षा आज दो पालियो में होना है। प्रथम पाली में प्राथमिक कक्षा तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा का समय सुबह09.30 बजे 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में कक्षा 06 से 08 तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा का समय उपरान्त दोपहर 02ः00 बजे से 04ः45 बजे तक होना है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 परीक्षा हेतु जिले में कुल 39 परीक्षा केन्द्र बनाएं गये है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता टी.ई.टी. परीक्षा में जिले के कुल परीक्षा में 22 हजार 6 सौ 2 परीक्षार्थियो होगे शामिल

*जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन एवं नकल रोकथाम हेतु पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) एवं उडनदस्ता टीम का गठन किया है। सभी परीक्षा केन्द्रो में कोविड संव्यवहार जैसे- मास्क, सेनेटाईजर,आदि नियमो का पालन किया जा रहा है।





Related Articles

Back to top button