Breaking News

छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल


मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासन व एसडीआरएफ को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। जिन इलाकों में पानी भरने की आशंका है, वहां के आसपास के स्कूल या अन्य भवनों में जरूरत पड़ने पर लोगों को शिफ्ट किया जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर, दिघा और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।





Related Articles

Back to top button