Breaking News

बीच सड़क पर फायरिंग, दो लड़कों ने इंस्टा पर डाली पोस्ट, भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार


बीच सड़क पर फायरिंग कर दिखाने वाले दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई में पिस्टल लहराते और फायरिंग करते हुए युवकों का वीडियो दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव को किसी व्यक्ति ने भेजा था। उस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दरअसल भिलाई के मुख्य सड़क सेंट्रल एवेन्यू में देसी कट्टा चलाते हुआ वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दो लड़के देसी कट्टा चलाते और दिखाते नजर आए थे।

हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन लड़कों ने फायरिंग करते और पिस्टल दिखाते सोशल मीडिया में अपने फोटो भी अपलोड किये थे। इंस्टाग्राम पर अपलोड किये इस वीडियों का स्क्रीन शाट दुर्ग एसपी को मिला, जिसके बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने कार्रवाई के निर्देश दिये। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को 3 देशी कट्टे, तलवार और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कारवाई की गयी है। दुर्ग एसपी ने जागरूक नागरिकों का धन्यवाद किया है। मामले में भिलाई नगर कोतवाली थाने की पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है।



Related Articles

Back to top button