शॉर्ट रील्स बनाने वाली युवती ने की आत्महत्या, रायगढ़ और छग में फेमस थी युवती

रायगढ़ शहर के चक्रधर थाना अंतर्गत एक युवती ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया था।

दरअसल बीते 1 दिन पहले चक्रधर थाना अंतर्गत केल विहार कॉलोनी में बीकॉम अंतिम वर्ष में पढ़ने वाली लीना नागवंशी अपने ही घर के छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी दरअसल लीना नागवंशी के इंस्टाग्राम में 10, हज़ार से अधिक फालोवर थे और छत्तीसगढ़ी और हिंदी फिल्मों के गानों पर शार्ट वीडियो बनाया करती थी।

बताया जा रहा है कि लीना को शहर में इम्फलुवेन्सर के रूप में भी लोग जानते थे। पुलिस ने युवती के मोबाइल और लैपटॉप को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले में पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। वही युवती के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जाएंगे साथ ही आईटी एक्सपर्ट से भी जांच करवाई जाएगी। जिसके बाद आगे खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा किया जा सकता है।





