लड़की ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो सिरफिरे ने घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

मूंदी थाने के ग्राम बांगरदा में सोमवार को एक युवक बबलू ने एक युवती के घर में घुसकर चाकू मारकर उस पर हमला कर दिया। घायल युवती को तत्काल मूंदी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालात होने पर उसे खंडवा जिला अस्पताल रैफर किया।
बताया जाता है कि एक तरफ प्रेम प्रसंग के चलते बबलू ने भूरी नाम की युवती पर जान लेवा हमला किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर युवती के परिवार के बयान लेकर आरौपी की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ब्रज भूषण हिरवे अन्य पुलिसकर्मियों को घायल भूरी की बडी बहन मनीषा की शिकायत के आधार पर बबलू पिता रामदास बलाही के विरूद्ध 452, 307 का केस दर्ज कर लिया है।
लड़की का ऑपरेशन हो गया है लेकिन उसकी हालत अभी भी संवेदनशील है। आरोपी अभी हमारे गिरफ़्त में नहीं आया है, लेकिन हमारी पूरी टीम प्रयास कर रही है: विवेक सिंह, SP, खंडवा pic.twitter.com/kYUgrma45F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





