गर्भवती महिला का मजबूर पति लेकर पहुंचा ठेले पर

दमोह से शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को 108 एंबुलेंस सेवा नहीं मिली। पति ने कई बार फोन लगाया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची।
मजबूर पति ऐसे में पति से दर्द से तड़प रही पत्नी की तकलीफ नहीं देखी गई और वो उसे हाथ ठेले पर लिटाकर 2 km दूर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां भी उसकी परेशानी कम नहीं हुई। वहां मौजूद स्टाफ ने उसे तीन घंटे बाद आने को कहा। मामला हटा ब्लॉक के रनेह गांव का है।
मरीज को ठेले पर लाया गया है तो ये भी पता किया जा रहा कि मरीज को लेने 108 एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची? महिला को अस्पताल लाया गया तो टेस्ट के बाद उसकी स्थिति ठीक नहीं थी तो उसे ज़िला अस्पताल भेजा गया है: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.आर.पी.कोरी, हट्टा दमोह, मध्य प्रदेश
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





