Breaking News

रायपुर – राज्यपाल अनुसुईया उइके का ट्विटर अकाउंट हैक, हुई शिकायत – cgtop36.com


राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके तथा राजभवन सचिवालय के दैनिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग किया जा रहा है। उक्त आशय से ‘गवर्नरसीजी’ नामक ट्विटर अकाउंट संचालित है। आज 19 मई को सुबह उक्त ट्विटर हैंडल को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हैक कर लिया गया था, जिससे इसका संचालन नहीं हो पा रहा है।

वर्तमान में राज्यपाल व राजभवन की गतिविधियों को उक्त ट्विटर एकाउंट के माध्यम से साझा नहीं किया जा रहा है। साथ ही ट्विटर एकाउंट के हैक किये जाने के संबंध में संचालनकर्ता एजेंसी द्वारा प्रभारी अधिकारी, साईबर सेल को लिखित शिकायत कर कार्यवाही का अनुरोध किया गया है। राजभवन सचिवालय ने भी एजेंसी द्वारा प्राप्त आवेदन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर तथा साईबर सेल की शाखा को अग्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कहा है।





Related Articles

Back to top button