खेल जगत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का आगाज जल्द ही होने वाला है , लेकिन इससे पहले आठ टीमों के 12 से ज्यादा स्टार खिलाड़ी चोटिल


Indian premier league 2023: IPL 2023 की शुरुआत होने वाली है लेकिन इससे पहले आठ टीमों के 12 से ज्यादा स्टार खिलाड़ी चोटिल हो चुके है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का आगाज जल्द ही होने वाला है। इस लीग का पहला मुक़ाबला 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस (GG) और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।

Read also – कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार जमकर हमला बोला, कहा – रिश्ते को सार्वजनिक किया, इसलिए कार्रवाई…

बता दें कई सालों बाद आईपीएल होम अवे फॉर्मैट में खेला जाएगा। आईपीएल 2023 के सभी मुक़ाबले दोपहर 3:30 और रात 2.30 बजे से खेले जाएंगे। 52 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 72 मुक़ाबले खेले जाएंगे। इनमें से 18 डबल हेडर होंगे। डबल हेडर मैच यानी कि एक मैच दोपहर में खेला जाएगा और दूसरा शाम के वक्त खेला जाएगा। ये सभी मुक़ाबले 12 अलग -अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान प्रत्येक टीम 14-14 मुक़ाबले खेलेगी। जिनमें 7 होम और 7 अवे मुक़ाबले होंगे।

अबतक जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, जॉनी बेयरस्टो, काइल जेमीसन, विल जैक्स, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे क्रिकेटर जहां लीग से बाहर हो चुके हैं तो वहीं जोश हेजलवुड, रजत पाटीदार, मोहसिन खान, लोकी फर्ग्यूसन, मुकेश चौधरी जैसे क्रिकेटरों का इसमें खेलना तय नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेटरों की चोट से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमें हैं, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और गत विजेता गुजरात टाइटंस ही अब तक ऐसी टीमें हैं, जिन पर चोटों का साया नहीं दिखाई पड़ रहा है।



Related Articles

Back to top button