रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से डेढ़ साल के मादा तेंदुए की मौत

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से डेढ़ साल के मादा तेंदुए की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे हुआ। शामली से दिल्ली जा रही अजमेर एक्सप्रेस जब बड़ौत से पहले लोहड्डा अंडरपास पर पहुंची तभी तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आ गया।
डीएफओ कल्याण सिंह ने बताया कि रात के समय ही वन विभाग और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। तेंदुए की मौत ट्रेन से टकराने के कारण ही हुई है, पटरी पर भी खून के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवाया गया है।
डीएफओ कल्याण सिंह ने बताया कि सुरक्षा के बीच तेंदुए के शव को बरेली के लिए भेज दिया गया है। वहीं पर पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। पिछले महीने ही बिनौली क्षेत्र की बरनावा वन रेंज में तेंदुए का शव पड़ा मिला था, जिसकी मौत की वजह सिर में चोट लगने से हुई थी। पुलिस आज तक शिकारियों का पता नहीं आ पाई है।
सूचना प्राप्त हुई थी कि एक तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आने के कारण मृत पाया गया है। पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी और इसमें विधिक कार्रवाई कर रही है। तेंदुए का पोस्टमोर्टम और मृत्युकांड जानने के लिए सारी कार्रवाई प्रचलित की गई हैं: राजीव कुमार, ASP, अमरोहा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/K9T9Xgpd5w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





