बड़ी खबर – नक्सलियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, मुखबिर का शक, तेंदूपत्ता तोड़ने ठेकेदारों को भी चेताया
मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या
बाघनदी थानाक्षेत्र में माओवादियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी और संवेदना रहित नक्सलियों ने शव सड़क पर ही फेक दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
प्राप्त सुचना के अनुसार नवागांव निवासी लालसिह यादव बुधवार रात को घर में ही था, इस दौरान पांच से सात हथियारबंद माओवादी लालसिंह के घर पहुंचे और उसे उठा कर जंगल में ले गए। उसके बाद गोली मारकर नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुवा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
कहा जा रहा है कि बाघनदी थानाक्षेत्र के शेरपार जंगल में पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 7 माओवादियों को पुलिस ने मार गिराया था। माओवादी इसी घटना में लालसिंह यादव की मुखबिरी के शक में घर से उठा कर हत्या कर दी और शव को रास्ते में फेक फरार हो गए।




