फिर चला पुलिस का डंडा, दूसरे दिन भी अवैध चखना होटल ढाबा में बिठाकर शराब पिलाने वालो के ऊपर हुई थोक में कारवाई, 2 दिन में 111 लोगो को पकड़ा

बलौदाबाजार-एक बार फिर चला पुलिस का डंडा लगातार दूसरे दिन भी अवैध चखना होटल ढाबा में बिठाकर शराब पिलाने वालो के ऊपर हुई थोक में कारवाई 2 दिन में 111 लोगो को पकड़ा
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित होटल, ढाबा, ठेलों में सुविधा उपलब्ध कराकर लोगों को अवैध रूप शराब पिलाने* वाले संचालकों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों पर कडी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में दिनांक 19 एवं 20.06.2022 को जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संबंधित प्रभारियों के नेतृत्व में थानों की पुलिस टीम द्वारा विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रांतर्गत स्थित समस्त होटल, ढाबों, चखना सेंटर ग्राम एवं शहर के आउटर क्षेत्रों मे एक साथ दबिश दिया गया।
कि पुलिस द्वारा इन होटल, ढाबा एवं चखना सेंटरों में शराब पीते हुए एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल 111 लोगों को पकड़ा गया है। इन पकड़े गए लोगों में 85 होटल, ढाबा एवं चखना सेंटर संचालक है।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना सिटी कोतवाली मे 16, पलारी में 14, सिमगा में 13, भाटापारा ग्रामीण में 08, भाटापारा शहर में 07, सुहेला में 07, कसडोल से 06, भटगांव में 06, बिलाईगढ़ मे 05, सरसींवा मे 05 एवं थाना गिधौरी द्वारा 04 प्रकरण दर्ज किया गया है। पकडे गए सभी लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं एवं सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले लोगों पर आगे भविष्य में भी कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी।





