कवर्धा – सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, सीएम भूपेश ने किया गहरा दुःख प्रकट

*मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया*
रायपुर, 23 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है।
ईश्वर मृतक आत्माओं को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे।
जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 23, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




