उत्तर प्रदेशदेश विदेश
मंदिर के पुजारी और एसडीएम कर रहे आरोप-प्रत्यारोप, भगवान से आधार कार्ड मांगने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश। यूपी के बांदा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मंदिर के पुजारी और एसडीएम कर रहे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप।
दरसल आपको बता दें कि मंदिर के पुजारी ने आरोप लगाया है कि फसल बेचने के लिए एसडीएम ने भगवान का आधार कार्ड मांगा है। वहीं, अब यह मामला मीडिया की सुर्खियां में है। एसडीएम ने अपनी सफाई में पुजारी के आरोप को गलत बताया है।
इस मामले पर अतर्रा एसडीएम (उपजिलाधिकारी) सौरभ शुक्ला ने सफाई दी है। उन्होंने सरकार की क्रय नीति का हवाला देते हुए सरकारी क्रय केंद्र में फसल न खरीदे जाने संबंधी असमर्थता जताई थी। भगवान का आधार कार्ड लाने वाली बात कहां से आई, यह पुजारी ही बता सकते हैं। एसडीएम शुक्ला ने कहा कि हो सकता है मैंने आधार कार्ड लाने वाली बात किसी और संदर्भ में कही हो।




