रणवीर-कटरीना के फैंस के लिए बड़ी ख़बर इस फ़िल्म में साथ नजर आएगी दोनों को जोड़ी

पहली बार बॉलीवुड की डीवा कटरीना कैफ़ और स्टाइलिश स्टार रणवीर सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं दोनों स्टार ने अभी तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आये हैं रणवीर सिंह ने रामलीला से सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कीं और जल्द ही नई जनरेशन के सबसे सफल सुपरस्टार बन गए। इसके दूसरी तरफ कटरीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश डीवा हैं जो हर फिल्म में दर्शकों के सामने कुछ नया पेश करती हैं। दर्शकों को इन दोनों कलाकारों को साथ में देखने का इंतजार है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है।
अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर जोया अख्तर ने रणवीर सिंह और कटरीना कैफ को एक फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया है। जोया अख्तर ने रणवीर सिंह के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और जिंदगी न मिलेगी दोबारा के दौरान उनकी कटरीना कैफ के साथ भी अच्छी दोस्ती हो गई थी। बताया जा रहा है कि जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने जब कटरीना कैफ के लिए अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने तुरंत ही हां कह दी।




