खतरनाक हुआ फिर से कोरोना, किया जा रहा सामूहिक अंतिम संस्कार, स्थिती यहां हुई भयावह

चीन में फिर से कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है. अस्पताल के भीतर और बाहर लोगों की भारी भरकम भीड़ लगी हुई है. सोशल मीडिया पर चीन की ऐसी वीडियो वायरल हो रहे हैं जो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. जहां के अस्पतालों के हालात भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं…
दरअसल, ये वीडियो चीन के चोंगकिंग शहर के हैं, चोंगकिंग के एक अस्पताल के इमरजेंसी रूम के वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीज यहां-वहां फर्श पर लेटे हुए हैं. एक तरफ कमरे के सभी बेड मरीजों से पटे पड़े हैं तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर फर्श पर लेटे मरीजों को सीपीआर दे रहे हैं.वीडियो में देखा जा सकता है कि ये मरीज वेंटिलेटर्स पर हैं और डॉक्टरों को जहां भी मौका मिल रहा है, वे मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर मरीजों का चेकअप कर रहा है. तभी वो अचानक बेहोश हो जाता है. बीच-बीच में वो छ्पकियाँ भी ले रहा था. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद डॉक्टर्स पर वर्कलोड बढ़ गया है, जिसकी वजह से वो काफी थके हुए हैं. डॉक्टर के बेहोश होने के बाद वहां मौजूद मरीज उसकी मदद के लिए पुकारते हैं. तभी अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ की एक टीम उस डॉक्टर के पास पहुंचती है. उसे उठाने की कोशिश करती है, लेकिन वह बेहोश है. फिर अस्पताल स्टाफ उसे उसकी सीट से उठाकर ले जाते हैं.





