शासकीय शराब दुकान के कर्मचारियों की मिलीभगत से ही शराब बेचने वाले कोचियों को मिल रही है थोक मात्रा में शराब |

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – जिले के शासकीय शराब दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध शराब की बिक्री जोरों से हो रही है । इसका सबसे बड़ा सबूत क्षेत्र में लगातार पकड़ आने वाली देसी मसाला शराब है जोकि आसपास की शराब दुकानों से ही बेचने के लिए लाई जाती है।
इतना ही नहीं बीते बुधवार की रात पलारी पुलिस की पकड़ में तीन शराब विक्रेता आए जो रोहासी रोड स्थित शासकीय देसी शराब दुकान से 100 पाव देसी मसाला शराब कीमत 11हजार रुपए,खरीदकर मोटरसाइकिल cg 22 w 3693 से बेचने के लिए ले जा रहे थे।जिसे पलारी पुलिस ने भट्टी के पास ही पुलिस के द्वारा पकड़ा गया।
बता दे कि क्षेत्र में लगातार भारी मात्रा में शराब बिकने की शिकायतें आ रही है ।यह शराब शासकीय शराब दुकान के ही कर्मचारियों की मिलीभगत से शराब कोचीयो को दी जा रही है।
बीती रात शासकीय शराब दुकान के पास से 100 पाव देसी मसाला शराब बेचने के लिए ले जाते तीन लोगों को पलारी पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
जिनके नाम वीरू भास्कर 25 वर्ष सलीम गायकवाड 25 वर्ष , यासाकरण आडील 22 वर्ष तीनों ही ग्राम खैरा के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि यह शराब पलारी देसी शराब दुकान से ही खरीद कर बेचने के लिए ले जा रहे हैं। जिस पर पलारी पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेजने की कारवाई की गई।





