Breaking News

पुलिस लाइन की स्वाट बैरक में शराब पार्टी, 10 सिपाही निलंबित


पुलिस लाइन की स्वाट बैरक में शराब पार्टी करना सिपाहियों को महंगा पड़ गया। गोपनीय शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई, जिसमें शराब पार्टी करने की पुष्टि हुई। इसके बाद 10 सिपाही निलंबित कर दिए गए।

एसएसपी कुटियाल के पास गोपनीय शिकायत पहुंची थी। शिकायत करने वाले ने एक वीडियो भी व्हाट्सएप किया था, जिसमें सिपाही शराब पीते हुए नशे में झूमते नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने जांच कराई।

वीडियो में सिपाही गर्म कपड़े में दिख रहे हैं। जिससे माना गया कि सर्दी के मौसम में इस पार्टी का आयोजन किया गया था। सीओ ने बैरक में पहुंच सिपाहियों के बयान दर्ज किए। पार्टी में 10 सिपाहियों के शामिल होने की पुष्टि हुई।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button