कोरबा – भतीजे ने चाचा की बेरहमी से की पिटाई, अधमरा हालत में जंगल छोड़ आया – cgtop36.com

कटघोरा थानांतर्गत कुकुरीगांड़ा गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा की इतनी पिटाई कर दी की वह अधमरा हो गया. उसे बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़कर ही आ गया. बेरहम भजीता जब घर आकर परिजनों को इस बात की जानकारी दी, तो सबके होश उड़ गए. देर शाम परिजन जंगल पहुंचे. घायल को अस्पताल में दाखिल कराया. जहां उसका उपचार जारी है.
आरोपी सालिक और पीड़ित संतराम दोनों आपस में चाचा भतीजे हैं. दोनों लकड़ी लेने जंगल की तरफ गए हुए थे. वहां किसी बात को लेकर सालिक ने अपने चाचा की अधमरा होने तक पिटाई की. मामले की जानकारी पीड़ित के बेटे को लगी. पीड़ित का पुत्र ज्ञान सिंह जंगल पहुंचा और अपने पिता को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
मारपीट की घटना में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर पर काफी गंभीर चोटें लगी हैं. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. फिलहाल अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है.





