धमतरी – कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी की दुखद मौत, सीएम बघेल ने जताया गहरा दुःख

धमतरी जिले के गोजी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी की दुखद मौत हो गई। प्रतियोगिता के दौरान आखिरी रेड मारते वक्त नरेंद्र साहू नामक खिलाड़ी बाकी खिलाड़ियों के नीचे दब गया. जिसके बाद अचानक से वह बेहोश हो गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।
बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के गोजी गांव में भी दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. बुधवार शाम दूसरे दिन का मैच कोकड़ी और पटेवा की टीमों के बीच खेला जा रहा था. इसी दौरान को कोकड़ी की तरफ से उनका हिट खिलाड़ी नरेंद्र साहू अंतिम रेड के लिए गया हुआ था।
प्रतियोगिता के दौरान पटेवा के खिलाड़ियों ने उसे पकड़ा और तभी नरेंद्र साहू सिर के बल गिर गया। नरेंद्र के लाइन को छू लेने के संशय से बाकी खिलाड़ियों ने उसे पकड़े रखा पर जब खिलाड़ियों ने उसे छोड़ा तो नरेंद्र वापस खड़ा ही नहीं हुवा तब आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।




