inh24छत्तीसगढ़

Video – छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने बैठे हड़ताल पर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव जिले के महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जुड़े आधिकारी-कर्मचारियों ने दो दिवसीय सांकेतिक हडताल कर अपनी 7 सूत्रिय मांगो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा हैं। इस दौरान आन्दोलन हड़तालियों ने शहर मंे रैली भी निकाली।

Read Also – Video – राजनांदगांव में पशुपालकों ने सड़क पर गोबर फेंककर किया चक्का जाम, गोबर खरीदी शहर में ठप्प से आक्रोशित निवासी

राजनांदगांव जिले के महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जुड़े अधिकारी- कर्मचारियों ने अपने संविलयन सहित अपनी 7 सूत्रिय मांगो को लेकर कलेक्टर कार्यालय के समीप फ्लाई ओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर में रैली निकाली निकाल कर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Read Also – राजनांदगांव – बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहा शख्स, अंधेरे मे रहकर जीवनयापन करने मे मजबूर

इस अवसर पर महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य से जुड़े आधिकारी-कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने चुनाव के पहले हमे नियमित करने का आश्वास दिया था। लेकिन अब तक नियमितिकरण के लिए कार्यवाही नहीं हुई है।

Read Also – भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण निधि हेतु राजनांदगांव में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे महासंघ के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपने चुनावी जनघोषणा पत्र में किये गए नियमितिकरण के वादे को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। वहीं समान काम समान वेतन देने की मांग की है। इसके अलावा 2 वर्ष पूरा कर चुके अधिकारी-कर्मचारीका प्रतिवर्ष सेवा वृद्धि न करते हुए 62 वर्ष की आयु की सेवा सुनिश्चित करने की मांग सहित अन्य मांगों को रखा है। इस अवसर पर जिले भर के मनरेगा के आधिकारी कर्मचारी बडी संख्या मे उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button