छत्तीसगढ़

कलयुगी बेटे ने महज इस बात पर पिता की पिट पिटकर कर दी हत्या, कोंडागांव इलाके में सनसनीखेज घटना

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक बेटा काम धंधा नहीं करता था इस पर अक्सर उसके पिता डांटते थे। रविवार रात को भी पिता और बेटे के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता को लाठी से पिट पिट कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

आपको बता दें कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चीचडोंगरी का यह पूरा मामला है। जांच अधिकारी ने बताया कि चीचडोंगरी इलाके में रहने वाले मेहतर राम अपने बेटे तुलाराम को काम करने के लिए आए दिन फटकार लगाता था. रविवार की रात घर और खेती के काम में हाथ बटाने के लिए बाप और बेटे में विवाद हो गया।

रोज के पिता की डांट से नाराज पुत्र तुलाराम ने गुस्से में आकर अपने पिता की लाठी से बेदम पिटाई कर दी, जिससे पिता मेहतर राम की मौत हो गई। पिता की हत्या के बाद आरोपी तुलाराम फरार हो गया था और पास के जंगल में छिप गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button