महिला को मिलेगी सुरक्षा अब एक बटन से, बलौदाबाजार पुलिस की अभूतपूर्व पहल – cgtop36.com

कुश अग्रवाल
बलौदा बाजार पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में थाना बिलाईगढ़, भाटापारा शहर एवं गिधपुरी पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम टुण्डरी, रेलवे स्टेशन भाटापारा एवं गिधपुरी मे महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं तथा बडी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। साथ ही भाटापारा शहर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन में आने-जाने वाले एवं प्रतीक्षारत महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध, सायबर संबंधी अपराध, महिला सुरक्षा संबंधी विविध अधिनियम, पाक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में महिलाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

इस दौरान कार्यक्रम मे महिलाओं द्वारा महिला अपराध, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में भी प्रश्न किया गया तथा इस संबंध मे अपनी-अपनी जिज्ञासाओं को प्रकट किया गया, जिसका बहुत ही सरल एवं सहज रूप में उपस्थित पुलिस बल द्वारा समाधान किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति भी डाउनलोड कराया गया।




