
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2020-21 का पहला सेमीफाइनल इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच गया। इंडिया लीजेंड्स मैं मैच को 12 रनों से जीत लिया है। जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज लिजेंड्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन ही बना पायी और इंडिया लिजेंड्स ने 12 रनों से मैच जीत लिया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज लीजेंड्स के कप्तान ब्रायन लारा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य रखा था।
‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले टीम इंडिया के पू्र्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर में आज भी रनों की भूख दिखाई पड़ती है। बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर तूफानी फिफ्टी लगाई। वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्के लगाए। उन्होने 41 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की आक्रामक पारी खेली।
सचिन तेंदुलकर (65) व युवराज सिंह (49*) की बेहतरीन पारियों और विनय कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया लीजेंड्स ने बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रन से हराया।
सचिन और सहवाग की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। 5।3 ओवर में सहवाग एक आसान सा कैच बेस्ट को दे दिया। सहवाग ने 17 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाये। मोहम्मद ने अभी हाथ खोलना ही शुरू किया था कि असटिन की गेंद पर नागामुट्टू ने बाऊंड्री पर उनका कैच लपक लिया।
कैफ ने 21 ने 27 रन बनाये। कैफ ने 2 चौके और 2 छक्के मारे थे। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने आज एक बार फिर कमाल की पारी खेली। सचिन ने मैदान के कोने-कोने में गेंद को पहुंचाया। सचिन ने एक और शानदार अर्धशतक जमाया। सचिन ने 42 गेंद पर शानदार 65 रन बनाये। सचिन ने पारी में 6 चौके और 3 छक्के मारे थे।
वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी एक बार फिर से मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात करते नजर आए। वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने विस्फोटक शुरुआत की है। सहवाग ने पहले ही ओवर में दो चौके जमाये। पहले ओवर में भारत ने 12 रन बनाये।




