Breaking News
रायपुर के ग्रेविटी 2 स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, क्रेन ऑपरेटर की मौत, दो गंभीर

राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसे की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में भट्टी फटने से 1 क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई है वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुवे हैं।
मिली जानकारी के मुताबि ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर कुलदीप गुप्ता की मौत हो गई है। यह हादसा तड़के 3 से 4 बजे के बिच की बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है और हादसे की जाँच कर रही है।





