शादी में रसगुल्ले को लेकर विवाद, सीने में मारा चाकू |

आगरा:ताजनगरी की विधानसभा थाना एत्मादपुर कस्बा (Assembly Station Etmadpur) स्थित विनायक मैरिज हॉल में शादी समारोह में खाना खाते समय रसगुल्ले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके चलते युवक की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा एत्मादपुर के थाना खंदौली के मोहल्ला व्यापारी निवासी वाकर खान के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी कस्बा एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान निवासी उस्मान खान की बेटियां जैनब और साजिया के साथ विनायक भवन में हो रही थी. इसी दौरान बुधवार देर रात्रि मिठाई गुलाब जामुन रसगुल्ला को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट चाकू, लाठी डंडे चलने लगे.
बता दें कि, देखते ही देखते झगड़े में चाकू चलने से खलील गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के चलते जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि हादसे में कई लोग घायल भी हुए है. सूचना पर थाना पुलिस सहित एसपी देहात सत्य जीत गुप्ता मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए.
26-27 की रात को एक शादी में रसगुल्ले को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक समूह ने एक व्यक्ति के सीने पर वार किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वादी पक्ष के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है: सत्यजीत गुप्ता, SP, पश्चिम आगरा pic.twitter.com/BPvBJMdH3D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




