Breaking News

छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीजों में इजाफा, ओमिक्रान फैल रहा तेजी से


छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. रविवार को छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में 91 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1021 हो गई है.

वहीं 110 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 2.06 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में आज 4,412 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 13 जिलों से 91 नए मरीज मिले हैं. सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 26, बिलासपुर से 12, दुर्ग से 9 संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस बार जो संक्रमण फैल रहा है वह ओमिक्रोन वेरियंट है ।

हालांकि जो मरीज मिल रहे है वो गंभीर नही है और घर पर ही रहकर अपना इलाज करा रहे है । प्रशासन ने बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में जांच के निर्देश दिए है । प्रदेश में 1 हजार के पार हुए कोरोना एक्टिव मरीज ,अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1040 है ।

बीते 24 घंटों में 161 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई। दुर्ग और रायपुर में सर्वाधिक मरीज मिले है । दुर्ग में 37 और रायपुर में 29 की पहचान हुई है तो वहीं रायपुर में सर्वाधिक 266 एक्टिव मरीज ,प्रदेश में कोरोना का संक्रमण दर 1.39 हुई ।

बताया जा रहा है कि संक्रमितों की पहचान के लिए कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिन्हें भी लक्षण हैं वह केंद्रों में जाकर निश्शुल्क करा सकते हैं।लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जांच और ट्रेसिंग में तेजी लाई जाए। अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए है ।





Related Articles

Back to top button