Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से राज्य सरकार के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता दिया है। द्विवेदी ने आज मुंबई में सिने अभिनेता बच्चन से सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने बच्चन को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाया और यहां की फिल्म नीति पर चर्चा की। द्विवेदी ने उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।





Related Articles

Back to top button