Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

जशपुर – बुखार से पीड़ित दो सगी बहनों की उपचार शुरू होने से पहले ही मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल


अजय सूर्यवंशी जशपुर – पत्थलगांव सिविल अस्पताल में आज बुखार से पीड़ित दो सगी बहनों की उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ.जेम्स मिंज का कहना है कि दोनों बहनों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया तो परीक्षण के दौरान वे मृत पाई गई। उन्होंने बताया इस मामले की जांच के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है.

इधर अंजली 6 वर्ष, संजना 10 वर्ष दोनों बहनों की एक साथ मौत की बात सुनकर उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृत बच्चियों के पिता ने बताया कि दोनों को बुखार की शिकायत थी. जिनका गांव में ही मितानिन ने उपचार शुरू किया था. इसके बाद दोनों को पत्थलगांव लाया गया था. फिलहाल पत्थलगांव पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button