संसद में मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
संसद में मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. बीते सोमवार से शुरू होकर अगले 18 दिन तक चलने वाले सत्र में आज से पहले राज्यसभा की कार्यवाही होगी. उसके बाद लोकसभा की कार्यवाही होगी. भपरी सदन की कार्यवाही सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जबकि लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक चलेगी. आज सदन में जोरदार हंगामे की स्थिति बन सकती है. भारत और चीन के बीच चल रही सीमा विवाद का मुद्दा इसकी वजह बन सकता है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में बयान भी देंगे.
read also,,,खुशखबरी ! आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, फटाफट चेक करे अपने शहर का भाव
वहीं मॉनसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने प्रश्नकाल हटाए जाने का मुद्दा उठाया. लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की जा रही है. अधीर रंजन के इस हमले का जवाब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने देश में कोरोना की स्थिति पर जानकारी दी. राज्यसभा में सोमवार को उपसभापति का चुनाव हुआ. जेडीयू के सांसद हरिवंश सिंह दोबारा उपसभापति चुने गए हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार मनोज झा को मात दी. पीएम मोदी भी सदन में मौजूद रहे. उन्होंने हरिवंश को जीत की बधाई दी.




