मध्यप्रदेश

बिग ब्रेकिंग – कोरोना ने ली कांग्रेस विधायक की जान, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

 मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का भी कोरोना संक्रमण के बाद निधन हो गया है. इसके अलावा उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं.  गोवर्धन सिंह दांगी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर पहले उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इसके बाद तबियत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के मेदांता अस्पतला में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. अपने नेता को खोने पर कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

read also,,,संसद में मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और चनेश राम राठिया का भी कोरोना वायरस संक्रमण के बाद निधन हो गया है. वह 78 वर्ष के थे. रायगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस एन केशरी ने सोमवार को बताया कि राठिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे औऱ उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी.

Related Articles

Back to top button