inh24छत्तीसगढ़

वीडियो – पीसीसी चीफ मरकाम ने सरगुजा में ली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले भाजपा में चड्डी वालों की पहले सुनते हैं

सोनू केदार सरगुजा- छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पिछले दो दिनो से सरगुजा संभाग के दौरे मे है। इस दौरान रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मरकाम संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचे जहां उन्होने कांग्रेस कार्यालय मे कार्यकर्ताओ की बैठक ली इसके पहले पीसीसी चीफ सर्किट हाउस मे पत्रकारो से मुलाकात की और पत्रकारवार्ता मे अपनी पार्टी के अंदरूनी कलह के सवाल पर उन्होने भाजपा और संघ पर प्रहार कर दिया।

अम्बिकापुर के सर्किट हाउस मे आयोजित प्रेसवार्ता मे पीसीसी चीफ से जब सरगुजा कांग्रेस के दो गुटो मे बंटने का सवाल किया तो उन्होने अपनी पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बताते हुए विपक्षी दल भाजपा औऱ संघ पर गंभीर आरोप लगा दिए। प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि भाजपा मे चड्ढी पहनने वालो की सुनते है उनको पार्टी के अंदर कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।

इधर मोहन मरकार द्वारा संघ के लिए दिए इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ने पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह ने कांग्रेस को नसीहत दी है कि जो पार्टी गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष नहीं बना पा रही है, वो भाजपा की जगह अपनी पार्टी का ध्यान रखे।

उन्होंने कहा कि सरगुजा मे जिस तरह दो कद्वार मंत्री एक दूसरे के विपरीत दिशा मे चल कर ये जग जाहिर कर रहे हैं कि वास्तव मे सत्ता मे आने के बाद भी कांग्रेस दो गुटो मे बटी है। बहरहाल पीसीसी अध्यक्ष का चड्ढी वाला बयान सियासी पारे को कितना बढाता है ये अभी देखना बाकी है।

Related Articles

Back to top button