Breaking News

ब्रेकिंग – सीएम भुपेश ने दी किसानों को सौगात, जारी की खातों में राशि


Desk Report
ब्रेकिंग – सीएम भुपेश ने दी किसानों को सौगात, जारी की खातों में राशि

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की खरीफ वर्ष 2021 की दूसरी किश्त के तहत 26 लाख 21 हजार किसानों को इनपुट सब्सिडी के रूप 1745 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की 

इससे पूर्व 21 मई 2022 को राज्य के किसानों को इस योजना की प्रथम किस्त के रूप में 1745 रूपए का भुगतान किया गया था

आज द्वितीय किस्त के भुगतान की गई राशि को मिलाकर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुरू होने के बाद से अब तक 14 हजार 665 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

इस योजना में खरीफ 2019 में 18.43 लाख किसानों को 4 किस्तों में इनपुट सब्सिडी के रूप में 5627 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया

खरीफ वर्ष 2020 के 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है

किसानों को फसल लागत मूल्य कम करने,उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए इनपुट सब्सिडी की यह राशि दी जा रही है।

गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को योजना शुरू होने के बाद से अब तक 155.60 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है 

गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को अब तक  154.02 करोड़ रूपए का किया गया भुगतान
राज्य में 8408 गौठान निर्मित

गोधन न्याय योजना से 2 लाख 52 हजार से अधिक पशुपालक ग्रामीण गोबर बेच कर सीधे लाभान्वित हो रहे हैं

इनमें 1 लाख 43 हजार से अधिक भूमिहीन शामिल हैं

छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती योजना है, जिसके तहत गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर तथा 4 रूपए लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है 

गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को अब तक दिए जा चुके हैं 335 करोड़ 24 लाख रूपए 

गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 78.62 करोड़ रूपए की आमदनी

ब्रेकिंग – सीएम भुपेश ने दी किसानों को सौगात, जारी की खातों में राशि
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.

Related Articles

Back to top button