inh24छत्तीसगढ़

रायगढ़ – एक किसान ने तहसील कार्यालय के सामने जहर पीकर की आत्महत्या… जानिये पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक किसान ने तहसील कार्यालय के सामने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कटंगीपाली गांव निवासी किसान बैगारी मिरी (38 वर्ष) ने सोमवार दोपहर बरमकेला तहसील कार्यालय के सामने जहर पीकर जान दे दी है।

READ ALSO – 7 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार में बैठकर बेच रहा था शराब…

सारंगढ़ क्षेत्र के ​अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रभात पटेल ने बताया कि सोमवार दोपहर जब तहसील कार्यालय के सामने मिरी के जहर पीने की जानकारी मिली तब उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में किसान की मौत हो गई।

पटेल ने बताया कि किसान की मृत्यु के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

READ ALSO – तनिष्क ज्वेलर्स में सोने के चैन की चोरी, सोने की चैन की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार किसान ने आपसी विवाद के कारण आत्महत्या की है। हालांकि जांच के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button