inh24छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सरकार पे कसा तंज – कहा सड़क निर्माण में लापरवाही

रायपुर. प्रदेश में कैग की रिपोर्ट पर सियासी हमला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार 633 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर पाई है। ये सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।

डॉ रमन सिंह ने ट्वीटर पर लिखा कि भूपेश बघेल जी आपकी नीतियां और व्यवस्थाएं ही खोखली हैं। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018- 2019 में कांग्रेस सरकार ने CGRDCL को सड़क निर्माण के लिए 1157 करोड़ रुपए की राशि का अलॉटमेंट किया, लेकिन उसमें से 633 करोड़ खर्च ही नहीं कर पाई। यह इस सरकार की लापरवाही व निकम्मापन है।

Read also – कोरबा में स्कूल खुलने के बाद हुआ कोरोना विस्फोट, कोरोना की तीसरी लहर ने दे दी दस्तक! 10 स्कूली बच्चे समेत 24 लोग संक्रमित

बता दें कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की वित्तीय हालात को लेकर कैग ने रिपोर्ट जारी किया था। रिपोर्ट में कैग ने बताया था कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार राज्य 9608.61 करोड़ों रुपए के राजस्व घाटे में है। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व आय 1226.23 करोड़ रुपए घटा है। भाजपा ने राजस्व घाटे को प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा घाटा करार देते हुए कहा कि यह राज्य की आर्थिक बदहाली को बताता है, वहीं राज्य सरकार के केंद्र सरकार पर पैसा नहीं देने के आरोप को झूठ करार दिया है।

Related Articles

Back to top button