Breaking News

अरुण साव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष, बिलासपुर लोकसभा सांसद हैं साव


छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर आ रही है। बीजेपी ने विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान अरूण साव को दी है। अरूण साव बिलासपुर लोकसभा सांसद है। उनकी नियुक्ति का आदेश पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  अरूण सिंह ने जारी किया है।

अरुण साव ओबीसी वर्ग से आते हैं। उनके पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे विष्णुदेव साय आदिवासी वर्ग से आते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के तकरीबन साल भर पहले ओबीसी चेहरे पर दांव खेलकर पिछड़े वर्ग को साधना चाहती है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल की पिछले दिनों प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक दल और कोर ग्रुप के साथा बैठक की थी। जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय संगठन को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद ही विष्णुदेव साय को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला लिया।





Related Articles

Back to top button