जरा हटके

इस गांव में एक उम्र के बाद लड़कियां बदल जाती है लड़कों में, हैरान कर देने वाला है मामला


आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक निश्चित उम्र के बाद लड़कियां लड़कों में बदल जाती हैं। क्या हुआ यह जानकर आप चौंक तो नहीं गए ?

डेली मेल के मुताबिक, सेलिनास गांव डोमिनिकन गणराज्य का एक गांव है। इस गांव की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक निश्चित उम्र के बाद यहां की कुछ लड़कियों का लिंग परिवर्तन हो जाता है। उसके बाद वह एक लड़का बन जाती है। वैज्ञानिक इस रहस्य का पता नहीं लगा पाए हैं।

इस गांव में कई लड़कियां 12 साल की उम्र तक लड़कों में बदल जाती हैं। लड़कियों के लड़के होने की ‘बीमारी’ से इस गांव के लोग काफी परेशान हैं. यह गांव समुद्र के किनारे बसा है। इसकी आबादी करीब 6 हजार है। अपने अनोखे विस्मय के कारण यह गांव दुनिया भर के शोधकर्ताओं के लिए शोध का विषय बना हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक ‘जेनेटिक डिसऑर्डर’ है। इस रोग से ग्रसित बच्चों को स्थानीय भाषा में ‘स्यूडोहर्मैफ्रोडाइट्स’ कहा जाता है।

बता दें कि जिन लड़कियों को यह विकार होता है उनमें एक निश्चित उम्र के बाद उनके शरीर के अंग पुरुषों की तरह बनने लगते हैं। जहां लड़कियों की आवाज पतली होती है वहां उनकी आवाज भारी हो जाती है. गांव में 90 में से एक बच्चा इस रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा है।





Related Articles

Back to top button