सीएम बघेल आज करेंगे कई कार्यों का लोकार्पण, जानें आज का कार्यक्रम मिनट टू मिनट, चिटफंड के निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जून को रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. भूपेश बघेल सुबह 11.25 बजे न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे.मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण, कैंपा मद से स्वीकृत नरवा विकास कार्यों का भूमिपूजन और वन वृत्त पर स्थापित प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे.
छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों की ठगी का शिकार हुए निवेशकों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से राज्य स्तर से लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऐसी अनियमित वित्तीय कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और निवेशकों को उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लौटायी जा रही है। इसी कड़ी में 17 जून को निवेशक न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड के निवेशकों को राशि अंतरण करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1 बजे मेकाहारा ऑडिटोरियम में आयोजित ‘निवेशक न्याय कार्यक्रम’ में शामिल होंगे. शाम 7.40 बजे तेलघानी नाका में रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद रात्रि 8.15 बजे कमल विहार फ्लाई ओव्हर का लोकार्पण और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे.
इन कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास
सीएम बघेल आरंग से खपरी पहुंच मार्ग में अकोली खुर्द के पास नाला में पुलिया निर्माण कार्य, टेकारी-पलौद मार्ग पर पलौद नाला में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, बिरोदा से सिंगारभाठा मार्ग पर कोलर नाला एवं टंकी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग तथा लखना-चम्पारण मार्ग में शक्ति नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे.
कमल विहार रायपुर के निकट एनएच-30 पर फ्लाई ओवर एवं अग्रसेन चौक से रामनगर मार्ग पर तेलघानी नाका के निकट रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे। साथ ही आरंग से खपरी पहुंच मार्ग में अकोली खुर्द के पास नाला में पुलिया निर्माण कार्य, टेकारी-पलौद मार्ग पर पलौद नाला में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, बिरोदा से सिंगारभाठा मार्ग पर कोलर नाला एवं टंकी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग तथा लखना-चम्पारण मार्ग में शक्ति नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम में ये होंगे शामिल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव लोक निर्माण विभाग चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर मौजूद रहेंगे.




