Breaking News

आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के बॉस, सीएम बघेल ने दी बधाई


छत्तीसगढ़ में लंबे समय से यूवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार था, जिसके बाद आज इंडियन यूथ कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में आकाश शर्मा के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। आकाश शर्मा ने 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा अंतराल से पहले स्थान पर हैं।

मई से जून महीने में हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव का आज परिणाम आ गया है। इस परिणाम में प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी आकाश शर्मा को 514374 वोट प्राप्त हुए एवं उन्होंने आशीष मोनू अवस्थी को पराजित करते हुए सबसे ज्यादा वोट प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सबसे पहली पसंद आकाश शर्मा चुनाव में 5 लाख से अधिक वोट प्रकार पहली पसंद बने साथी औपचारिकता के रूप में दिल्ली में साक्षात्कार के माध्यम की बात अध्यक्ष की घोषणा होगी। ( Akash Sharma becomes youth congress president)

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में किसी की जीत और हार नहीं हुई है। संगठन की जीत हुई है और युवाओं ने मुझे अपनी पहली पसंद बनाया है। आने वाले समय में हम युवा कांग्रेसी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव कार्य करेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की एक अहम भूमिका रहेगी और दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने में हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहायता करेंगे।

आज जारी हुए प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ विधानसभा अध्यक्षों के भी परिणाम आ गए। अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा वोट आकाश शर्मा को मिले हैं, तो वहीं आशीष मोनू अवस्थी दूसरे नंबर पर रहे, मानस पांडे इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। मात्र कुछ औपचारिकता के बाद आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव के लिए कोमल अग्रवाल भी जीत चुके है। वहीं रायपुर जिला अध्यक्ष का पद विनोद कश्यप ने अपने नाम किया है।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button