ब्रेकिंग – ट्रक से जा टकराई एंबुलेंस, हादसे में एक ही परिवार के चार लोगो की मौत
नालंदा – बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक घायल महिला को अस्पताल ले जा रही एबुलेंस सड़क पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के बिहार थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी वीरू पासवान की पत्नी शोभा देवी घर की छत से गिरकर घायल हो गयी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया।
read also,,ब्रेकिंग – बड़ी लापरवाही, प्यास से तड़पकर कोरोना मरीज की मौत, बेटी ने अस्पताल पर लगाया ये गंभीर आरोप
शोभा देवी को इलाज के लिये परिजन एंबुलेंस से पटना ले जा रहे थे तभी गौड़ा पर गांव के समीप एंबुलेंस और ट्रक में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान वीरू पासवान (32), शोभा देवी (30), आशा देवी (25) और सुदामा पासवान (26) के रूप में की गयी है। घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



