उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग – IAS सुशील कुमार मौर्य का कोरोना से निधन, 27 अगस्त से SGPGI में थे भर्ती

लखनऊ के पीजीआई में सोमवार सुबह आईएएस सुशील कुमार मौर्य की मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। सुशील कुमार मौर्य भाषा विभाग में विशेष सचिव थे। इससे पहले वह बस्ती में कलेक्टर और सहकारिता व एबीसी ब्रांच में विशेष सचिव रह चुके हैं। वह 53 वर्ष के थे।

read also,,ब्रेकिंग – ट्रक से जा टकराई एंबुलेंस, हादसे में एक ही परिवार के चार लोगो की मौत

बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद आईएएस सुशील कुमार को 27 अगस्त में लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां पर उन्हें कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया। हालत बिगड़ने पर सुशील कुमार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

https://twitter.com/Editor__Sanjay/status/1302853961121054720?s=20

2010 में पीसीएस से बने थे आईएएस

सुशील कुमार मौर्य मूलतः जौनपुर के रहने वाले थे। उनका चयन 1994 में यूपी पीसीएस में हुआ था। 2010 में प्रमोशन के बाद वह पीसीएस से आईएएस हो गए थे। उनकी तैनाती यूपी के मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों में रही हैं।

राज्य में रेकॉर्ड तोड़ रहा मौतों का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में रविवार को 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 77 लोगों की मौत हुई जिसके कारण यूपी में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 3,920 हो गया। वहीं 6,777 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। नए मामलों में यूपी की राजधानी लखनऊ में 999 जबकि कानपुर नगर में 433, गोरखपुर में 364, प्रयागराज में 301, गौतमबुद्धनगर में 220, अलीगढ़ में 199 और गाजियाबाद में 180 मरीज रहे।

Related Articles

Back to top button