Breaking News

प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद नड्डा ने बदला छग का प्रदेश प्रभारी, ओम माथुर नए प्रदेश प्रभारी


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। शुक्रवार को नड्डा रायपुर अकेले नहीं आये,बल्कि बड़ा बदलाव साथ लेकर आये। छत्तीसगढ़ में चुनाव से केवल साल भर पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के संगठन काफी बड़े फेरबदल किए है। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी भी ही बदल दिया है।

भाजपा की प्रदेश प्रभारी रही डी पुरंदेश्वरी के स्थान पर अब राजस्थान मूल के नेता ओम माथुर नए प्रदेश प्रभारी होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने कई प्रदेशों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। बिहार में प्रभारी विनोद तावडे को प्रभारी, हरीश द्विवेदी सह प्रभारी बनाया गया है, जबकि ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का
प्रभारी बनाया गया है।

वहीं बिहार के नेता नितिन नवीन छत्तीसगढ के सह प्रभारी बने रहेंगे। इसके अलावा हरियाणा में प्रभारी विप्लव देव, झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेई, केरल में प्रकाश जावड़ेकर, मध्यप्रदेश में मुरलीधर राव, पंजाब के विजय रुपाणी, तेलंगाना में तरुण चुग, राजस्थान के अरुण सिंह, त्रिपुरा में महेश शर्मा और पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे प्रभारी बनाए गए हैं। खास बात यह है कि उत्तर-पूर्व राज्यों का संयोजक भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को बनाया गया है।





Related Articles

Back to top button